उद्देशिका – Purpose
Ques (1) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एक उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है अपनों की व्याख्या की गई है ?
मूल अधिकारों संबंधी अध्याय में
राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अध्याय में
संविधान के किसी भी अध्याय में नहीं
मूल अधिकारों राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों एवं मौलिक कर्तव्य के अध्ययनों में
Ans (D) भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान के उद्देश्यों की प्रतिबंबित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य, सामाजिक ,आर्थिक, और राजनीतिक न्याय; विचार ,अभिव्यक्ति विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता ; प्रतिष्ठा और अवसर की समानता आदर्शों को प्राप्त करना है। प्रस्तावना में आदर्शो उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है उनकी व्याख्या संविधान में मूल अधिकारों के नीति निर्देशक सिद्धांत तथा मौलिक कर्तव्यों संबंध में की गई है।
Ques (2) भारतीय संविधान का कौन सा भाग है संविधान की आत्मा कहलाता है
मूल अधिकार
उद्देशिका
राज्य के नीति निर्देशक तत्व
संवैधानिक उपचारों का अधिकार
Ans (B) संविधान की उद्देशिका को भारतीय संविधान की आत्मा कहा जाता है K.M मुंशी ने उद्देशिका को राजनीतिक जन्मपत्री कहा है
Ques (3) भारतीय गणतंत्र की 26 जनवरी 1950 को संविधान एक वस्तु स्थिति किया थी जब संविधान लागू किया गया था
संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य
संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य
लोकतांत्रिक गणतंत्र
Ans (A) 26 जनवरी,1950 को भारतीय गणतंत्र कि संवैधानिक वस्तुस्थिति भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य की थी।
Ques (4) संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस किन नाम नामों से किया गया है
केवल भारत
भारत हिंदुस्तान तथा इंडिया
भारत तथा इंडिया
हिंदुस्तान तथा इंडिया
Ans (C) संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख दो नामो भारत तथा इंडिया के रूप में किया गया है अनुच्छेद 1(1) के अनुसार भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा
उद्देशिका polity gk question
Ques (5) भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा था
सर आईवर जेनिंग्स
के. सी. हीयर
डी.डी.बसु
जी ऑस्टिन
Ans (D) जी.ऑस्टिन अमेरिकी इतिहासकार थे। इन्होंने भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद कहा है के.सी. हीयर के अनुसार, भारतीय संविधान एक अध्र्द परिसंघीय संविधान है भारतीय संविधान में उद्देशिका का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से तथा इसकी भाषा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है।
Ques (6) हम भारत के लोग शब्दों का प्रयोग संविधान में कहां किया गया है
राज्य के नीति निर्देशक तत्व
संविधान की प्रस्तावना
मौलिक अधिकार
नागरिकता
Ans (B) भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रारंभ हम, भारत के लोग शब्दों से प्रारंभ होता है। इसका अर्थ है कि,भारत संविधान का मूल स्रोत भारत की जनता है तथा वही समस्त शक्तियों का केंद्र बिंदु है, और वह किसी ब्रह्म सत्ता के अधीन नहीं है।
Ques (7) निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द है सन 1975 में भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सम्मिलित नहीं था
अखंडता
संप्रभुता
समानता
बंधुत्व
Ans (A) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी, पंथ निरपेक्ष और अखंडता शब्दों को 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम , 1976 द्वारा जोड़ा गया है इसकी द्वारा भारतीय संविधान में व्यापक परिवर्तन किया गया है इस संशोधन से 2 नए अध्याय 4 (क), 14 (क) और 9 नए अनुच्छेदों की जोड़ा गया तथा 52 अनुच्छेदों में संशोधन किया गया।
उद्देशिका polity gk question
Ques (8) सभी व्यक्ति पूर्णतः और सामान्य रूप से मानव हैं यह सिद्धांत जाना जाता है
समाजवाद
अंतः क्रियावाद
सार्वभौमिकता
समष्टिवाद
Ans (C) सभी व्यक्ति पूर्णतः और सामान रूप से मानव है यह सिद्धांत सार्वभौमिकता के नाम से जाना जाता है इसके अनुसार, सभी व्यक्तियों को उनके मानव अधिकार रूप से बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध होने चाहिए।
Ques (9) भारत के संदर्भ में निम्न में से कौन पंथनिरपेक्ष शब्द का सही भाव व्यक्त करता है
भारत में अनेक धर्म है
भारत में राज्य का कोई धर्म नहीं है
धर्मानुपालन व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर है
भारतीयों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है
Ans (B) पंथनिरपेक्ष शब्द संविधान की प्रस्तावना 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 में जोड़ा गया है कि पंथनिरपेक्ष राष्ट्र की तात्पर्य ऐसे राज्य से हैं जो किसी धर्म विशेष को राज्य की धर्म के रूप में मान्यता नहीं देता बल्कि सभी धर्मों को तटस्थ भाव से सामान संरक्षण प्रदान करता है प्रत्येक राज्य धर्म व्यक्तिगत विषय माना जाता है।
Ques (10) निम्नलिखित देशों में से कौन-सा एक भारत के संविधान की उद्देशिका में सन्निहित नहीं है
आर्थिक स्वतंत्रता
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
विचार की स्वतंत्रता
विश्वास की स्वतंत्रता
Ans (A) भारतीय संविधान की उद्देशिका में सभी नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय के साथ-साथ विचार अभिव्यक्ति धर्म विश्वास और उपासना की स्वतंत्रता का लक्ष्य रखा गया है। ध्यात्व है कि, भारतीय संविधान की उद्देशिका में आर्थिक स्वतंत्रता की नहीं बल्कि आर्थिक न्याय की बात की गई है।
Ques (11) निम्नलिखित विवादों में से किस में सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तावना को भारतीय संविधान की मौलिक संरचना का अंग स्वीकार किया
बेरुबारी विवाद
A.K. गोपालन विवाद
प्रिवी पर्स विवाद
केशवानंद भारती विवाद
Ans (D) वर्ष 1960 में बेरुबारी संघ मामले में यह प्रश्न उठाया गया की, प्रस्तावना संविधान का भाग है या नहीं । तब सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया की, प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है । लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्णय केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973 ई.) में बदल दिया और कहा कि, प्रस्तावना संविधान का भाग है। इसमें संशोधन हो सकता है लेकिन सांसद संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन किए बिना ही संशोधन कर सकती है भारतीय जीवन बीमा निगम मामले (1995 ) में भी सर्वोच्च न्यायालय ने माना की, प्रस्तावना संविधान का अंग है।
Ques (12) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
भारत में एक लोकतांत्रिक राज्य व्यवस्था है
भारत एक कल्याणकारी राज्य है
भारत में लोकतांत्रिक समाज है
भारत एक प्रभुसत्ता संपन्न राज्य है
Ans (B) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक प्रभुसत्ता संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष ,लोकतांत्रिक, गणराज्य बनाने की परिकल्पना की गई है। जबकि भारत को एक कल्याणकारी राज्य बनाने की संभावना संविधान के भाग 4 के अंतर्गत राज्य के नीति निर्देशक तत्व में निहित है।
इन्हे भी पढ़े
उद्देशिका polity gk question
1 thought on “उद्देशिका polity gk question”